
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जहानाबाद में आए दिन तेज रफ्तार से होने वाली कई दुर्घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं।
ताजा मामला जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक विपरीत दिशा से तेजी में आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया।
इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनो युवक बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घायलों को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मृतक नालन्दा जिले के पकड़िया गांव का था। जो अपने दोस्त के साथ बहन के यहां आया था और अपने जीजा को लेकर वापस गांव लौट रहे थें। बाइक सवार तीनों लोग सोमवार शाम पकरिया बिगहा गांव जा रहे थे। जैसे हीं वे गंगा पुल गोड़सर के पास पहुँचे, बिपरित दिशा आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र में दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को जहानाबाद ERV(DIAL-112) टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
— Jehanabad Police (@spjehanabad) March 21, 2023
बिहार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।@bihar_police @IgMagadh pic.twitter.com/UoL94hzMzH
इस दुर्घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर घोषी थाना की पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

















