DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 13 मार्च 2023

Digital Women Trust

दिन – सोमवार

मेष राशि: आज संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन आहत होगा। आज आपको एक नई कला सीखनी होगी, जिसे मिठास को कड़वाहट में बदलने की कला भी कहा जाता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपका मन कई मामलों में आहत हो सकता है। कल का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी और तेजी से करनी होगी, तभी सफलता के योग बन रहे हैं। पिता आपको पारिवारिक बिजनस पर सलाह दे सकते हैं, जो फ़ायदेमंद साबित होगी। आज की रात आप परिजनों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि: आज संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इस वजह से कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से राहत मिलेगी और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सोच-समझकर बातचीत करेंगे तो अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए विचार भी आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं भी बनाएंगे।

मिथुन राशि: आज यात्रा करते समय सावधान रहें अन्यथा कोई कीमती सामान चोरी होने का भय बना रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय जरूर निकाल पाएंगे। आज शाम के समय यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज रात आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि: आज कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने के योग हैं। संतान की जिम्मेदारी आज पूरी हो सकती है। अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। रात का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

सिंह राशि: आज विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपको सबसे ज्यादा दौड़ भाग कराएगा, जिससे आपकी आंखों में विकार होने की आशंका नजर आ रही है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन वे अपने आप परास्त भी हो जाएंगे, इसलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप किसी के प्रति गलत विचार न रखें। सायंकाल के समय लव लाइफ में आपको उपहार के रूप में कोई उपहार मिल सकता है।

कन्या राशि: अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो दोपहर बाद की बातचीत से कोई नया मोड़ भी निकल सकता है या यूं कहें कि बात बन सकती है। व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आज आपको अल्पकालीन सफलता मिलेगी। बच्चों को भविष्य के लिए प्रयास करते देख आज आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्च भी होगा और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। माता का भी आज आपको प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

तुला राशि: आज दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से परिवार के लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। यदि लेन-देन की कोई समस्या कई दिनों से चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है और आपके हाथ में पर्याप्त धन आ सकता है। लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृश्चिक राशि: आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि मौसम में हो रहा बदलाव आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में संतुलन बनाए रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। संपत्ति खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु राशि: आज ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को आज लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के आसार बन रहे हैं। लव लाइफ में किसी बात वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि: आज किसी भी तरह के वाद-विवाद और झगड़े में पड़ने से बचना होगा क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। व्यवसाय से जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में सफलता आज आपके हाथों में रहेगी, कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से ही आज आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: आज कोई प्रतिकूल समाचार सुनकर माता-पिता के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचें। आपकी वाणी की सौम्यता से बड़ी से बड़ी समस्या पल भर में समाप्त हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी नजर आ रही है। शाम के समय कोई बेवजह की भागदौड़ हो सकती है, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। इसका असर आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मीन राशि: आज संतान के कार्यों में चिंता बनी रहेगी। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करना और शुभ कार्य करना आज आपको महंगा पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको घरेलू कार्यों के लिए कुछ खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात पर तनाव बना रहेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़