DW Samachar – Header
BREAKING

Tripura: Manik Saha holds Tripura CM’s baton again, PM Modi also attends swearing-in ceremony

Tripura Manik Saha holds Tripura CM's baton again, PM Modi also attends swearing-in ceremony
Tripura Manik Saha holds Tripura CM's baton again, PM Modi also attends swearing-in ceremony

माणिक साह ने फिर से थामी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की बागडोर, पीएम मोदी भी शपथ समारोह में हुए शामिल

Tripura Manik Saha holds Tripura CM's baton again, PM Modi also attends swearing-in ceremony
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद माणिक साहा को एक बार फिर से त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। माणिक साहा का त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है।
बात दें कि भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी जिसके बाद साहा ने बुधवार को दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साहा की नई कैबिनेट में भाजपा के आठ और आईपीएफटी के सदस्य को शपथ दिलाई गई।
जानें त्रिपुरा के नई कैबिनेट के कौन कौन बनें मंत्री

रतन लाल नाथ
प्राणजीत सिंघा रॉय
सांतना चकमा
सुशांत चौधरी
बिकास देबबर्मा
सुधांग्शु दास
सुक्ला चरण नोआतिया

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री भी हुए शामिल

Digital Women Trust
Tripura Manik Saha holds Tripura CM's baton again, PM Modi also attends swearing-in ceremony



त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल रहें। वही इस कार्यक्रम मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। साहा ने सोमवार शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर त्रिपुरा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया गया।

छह मार्च को विधायक दल का चुना गया था नेता

इससे पहले सोमवार को भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के लिए माणिक साहा का नाम प्रस्तावित किया गया। बैठक के बाद साहा ने ट्वीट किया, विधायक दल के नेता के रूप में मुझे चुनने के लिए मैं सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, हम ‘उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा’ बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़