बुध, अप्रैल 15, 2026

मशहूर एक्टर और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक नहीं रहे, कई फिल्मों में निभाई यादगार भूमिका, बॉलीवुड में शोक की लहर

Anupam Kher best friend and Legendary Bollywood Actor Satish Kaushik died at 66
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड के लिए आज दुखद खबर रही। मशहूर अभिनेता निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश कौशिक 2 दिन पहले 7 मार्च को मुंबई में होली खेलते हुए नजर आए थे। होली खेलते हुए अभिनेता सतीश कौशिक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थी। लेकिन कल बुधवार को गुरुग्राम में सतीश कौशिक किसी से मिलने जा रहे थे। बताया जा रहा है उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां देर रात सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक के निधन की जानकारी मिलते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। ‌एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। अनुपम खेर ने लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज अचानक पूर्णविराम लग गया है। अनुपम ने लिखा, सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने लिखा, ‘इस दुखद समाचार के साथ सुबह हुई। सतीश ती मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, वे बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर थे। निजी तौर पर भी वे बेहद दयालु और ईमानदार इंसान थे। इमरजेंसी में उनकी डायरेक्टर बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी बहुत याद आएगी। ऊं शांति।’

बता दें कि सतीश कौशिक ने 7 मार्च को कुछ तस्वीरों भी पोस्ट की थीं जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेता अली फजल और फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। सतीश ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। वे अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News