DW Samachar – Header
BREAKING

Elon Musk is the richest person in the world again

एलन मस्क बने फिर से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति, संपत्ति में हुआ भारी इजाफा दुनिया के जाने-माने हस्ती एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।ब्लूमबर्ग के लगातार अपडेट होने वाले बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर से अरबपतियों … Read more

Elon Musk is the richest person in the world again

एलन मस्क बने फिर से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति, संपत्ति में हुआ भारी इजाफा

Elon Musk is the richest person in the world again
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया के जाने-माने हस्ती एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
ब्लूमबर्ग के लगातार अपडेट होने वाले बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर से अरबपतियों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने पिछले साल ही अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने वाले फ्रेंच लग्जरी ब्रांड लुइस वित्तों के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे कर दिया है।

जानें कितनी हुई एलन मस्क की संपत्ति?
नए आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 185.3 अरब डॉलर आंकी गई है।

Digital Women Trust

कैसे फिर नंबर-1 पर पहुंचे मस्क?
पिछले साल अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले एलन मस्क की संपत्ति में 2023 में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह रही है उनकी ऑटो कंपनी टेस्ला के शेयरों में इजाफा। इस साल टेस्ला के स्टॉक्स में 90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते एलन मस्क ने 2023 में ही अपनी संपत्ति में 36 फीसदी यानी 50 अरब डॉलर जोड़े। गौरतलब है कि दिसंबर के अंत तक मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर तक आ गई थी। इस दौरान वे अपनी संपत्ति में 200 अरब डॉलर गंवाने वाले पहले शख्स बन गए थे।

ट्विटर खरीद के बाद नेटवर्थ में आई थी गिरावट
पिछले वर्ष 2022 में एलन मस्क ने अक्तूबर में 44 अरब डॉलर से ट्विटर का अधिग्रहण किया था। जिसके ठीक एक सप्ताह के बाद कंपनी के राजस्व में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके लिए एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने वाले कार्यकर्ता समूहों को जिम्मेदार ठहराया था।
ताजा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद ही मस्क ने कंपनी में आधे से अधिक कर्मचारियों को कम कर दिया और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की और कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से यादगार वस्तुओं की नीलामी भी की गई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़