DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 28 फरवरी 2023

Digital Women Trust

दिन – मंगलवार

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता लेकर आया है। कामकाज की वजह से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यावहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज कुछ बदल सकता है। मेहनत और प्रयास का फल मिलेगा और आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज किसी वजह से तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती है, लेकिन माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

वृषभ राशि : आज मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और उत्तम प्रकार का धन मिलने की पूरी उम्मीद है। सिंगल जातक आज किसी खास मुलाकात कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ मिलने के आसार हैं। ऊर्जावान बने रहने से काम को पूरी स्फूर्ति से करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा और विशेष चिंताएं व धन अधिक खर्च होगा। आज के दिन घर में मेहमान भी रुक सकते हैं और आपको पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। आमदनी प्राप्ति का कोई ना कोई जरिया मिल जाएगा और संतान से सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए उपकरणों का प्रयोग करें, जिससे आपको लाभ होगा। आज शाम दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि : आज भाग्य का साथ मिलेगा, जो अच्छे धन की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। लव लाइफ में ईमानदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो कड़वाहट कम होगी। पारिवारिक कार्यों पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन इससे सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपके बगीचे में खुशियों के फूल खिलेंगे। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसे आज ही पूरा करने की कोशिश करें क्योंकि आज का समय आपके पक्ष में है और काम पूरे होने की पूरी उम्मीद है।

सिंह राशि : आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे, जिससे आने वाले समय में आपको करियर में बड़ा लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में भी किसी नजदीकी सहयोगी के साथ व्यवहार कर आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही विदेश जाकर काम को और अधिक बढ़ा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में माहिर होंगे, लेकिन इस बात को आपको जीवन भर अपनाना होगा, तभी आप लोगों के दिलों पर राज कर पाएंगे। परिवार को ज्यादा समय ना दे पाने की वजह से थोड़ा तनाव बना रहेगा।

कन्या राशि : आज मेहनत से भाग्य बनाने का मौका मिलेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र के लिए समय ठीक नहीं है, इसलिए आज के दिन आपको चुपचाप काम करना होगा, जिसका आपको भरपूर फल मिलेगा। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से आपको मान-सम्मान भी भरपूर मिलेगा और ये लोग भविष्य में आपके काम आएंगे। जीवनसाथी से आज संतान को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।

तुला राशि : आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपके बिगड़े हुए कार्य सही समय पर पूरे होंगे। आज आपको संतान और जीवनसाथी से उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के सहयोग से कोई संपत्ति खरीदने की दिशा में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होती नजर आ रही है और आपके मन में भी काफी संतुष्टि रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी इस प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों द्वारा आपके कार्य की सराहना मिलेगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन प्रसन्नता लेकर आने वाला है और सभी प्रकार की परेशानियों से धीरे-धीरे मुक्ति भी मिलेगी। मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य सुधरेंगे और भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर जाने से मन को सुकून मिलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आगे चलकर धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन लाभ भी भरपूर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज आपको परेशान कर सकता है। आप किसी संस्था से जुड़े सकते हैं।

धनु राशि : आज अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है और करियर में नाम कमाने का मौका भी मिलेगी। किसी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। अपनी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करते रहें, इससे आपको स्थायी सफलता भी मिलेगी। सफलता प्राप्ति के लिए आपको लगातार कड़े प्रयास करते रहने होंगे। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज कुछ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और शांति भी मिलेगी।

मकर राशि : आज चतुराई से हर समस्या से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। व्यापार में जोखिम लेने के लिए समय अच्छा है और कर्ज में भी कमी आएगी। ससुराल पक्ष की मदद करने का मौका मिलेगा और माता पिता का आज पूरा सहयोग मिलेगा। भाई की सलाह से किया गया काम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार या व्यापार में ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दोनों मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। घरेलू खर्च भी जोर पकड़ सकते हैं।

कुंभ राशि : आज फंसा हुआ धन मिल सकता है और ससुराल पक्ष से भी अच्छी सहायता मिलेगी। मित्रों के साथ होली पर कहीं जाने की योजना बनाएंगे। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा और आपके यश में भी वृद्धि होगी। सामाजिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा और शत्रु चिंता आज समाप्त होगी। विरोधी हों तो भी विजय विभूति प्राप्त होगी। परिवार के सभी सदस्य आज खुश नजर आएंगे और लव लाइफ में भी आनंद की प्राप्ति होगी।

मीन राशि : धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी मीन राशि वालों का दिन आज संतोषप्रद रहेगा। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मन लगाकर मेहनत करते नजर आएंगे। सरकारी अधिकारियों की मदद से आपके अटके कार्य पूरे होंगे और राहत की सांस भी ले पाएंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी और मन में सुखद अनुभूति रहेगी। रात का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो बेहतर होगा और मन में चल रही उदासी भी दूर होगी और आप एक मजबूत अस्तित्व का अनुभव करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़