DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद सांसद ने बिहार के बजट का किया स्वागत, मुख्यमंत्री नितीश कुमार का प्रकट किया आभार।

जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने बिहार वासियों को कई तोहफे दिए हैं और राज्य प्रगति के पथ पर है। बिहार ने काफी तरक्की की है और इस प्रदेश ने कई … Read more

Jehanabad MP welcomed Bihar\'s budget, expressed gratitude to
Jehanabad MP welcomed Bihar’s budget, expressed gratitude to CM Nitish Kumar
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने बिहार वासियों को कई तोहफे दिए हैं और राज्य प्रगति के पथ पर है। बिहार ने काफी तरक्की की है और इस प्रदेश ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। तरक्की का नीतीश मॉडल सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से राज्य में कृषि, स्वास्थ, शिक्षा और उद्योग आदि क्षेत्र में खूब कार्य किए जा रहे हैं, जिसका ही सुखद परिणाम है कि आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सकल घरेलू उत्पाद में राष्ट्रीय औसत से भी अधिक वृद्धि हुई है। मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महगठबंधन की सरकार ने बिहार की खुशहाली, तरक्की और उत्थान के लिए 2.67 लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट पेश किया।
पीएमसीएच के विस्तार के लिए 5540 करोड़ रुपये किए गए आवंटित किए गए हैं। 21 सदर अस्पतालों को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। 9 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं।
इन सभी कदमों से राज्य में काफी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा और 49 हजार नियुक्ति बीपीएससी के द्वारा होगी। आने वाले दिनों में बिहार एक अग्रणी राज्य जरूर बनेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़