DW Samachar – Header
BREAKING

Uttar Pradesh: UP mein ka ba singer Neha Singh Rathore served police notice

यूपी में का बा फेम सिंगर नेहा सिंह राठौड़ के ऊपर नफरत फैलाने का आरोप, यूपी पुलिस ने भेजा नोटिस यूपी में का बा’ गाने की सिंगर नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नफरत फैलाने के मामले में नोटिस भेजा है।समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेहा पर नफरत फैलाने का आरोप है। जानकारी … Read more

UP mein ka ba singer Neha Singh Rathore served police notice

यूपी में का बा फेम सिंगर नेहा सिंह राठौड़ के ऊपर नफरत फैलाने का आरोप, यूपी पुलिस ने भेजा नोटिस

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

यूपी में का बा’ गाने की सिंगर नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नफरत फैलाने के मामले में नोटिस भेजा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेहा पर नफरत फैलाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को ‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है।
कानपुर पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात कानपुर (ग्रामीण) में नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत नोटिस दिया है।

इस नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है और नेहा से पूछा कि क्या वीडियो में वही है, और यदि हां, तो क्या वीडियो उसने ही अपलोड किए थे।
पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया वह उसका है या नहीं।पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या वीडियो के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं और अगर हां, तो क्या वह उन पर कायम हैं। और अगर गीत के बोल उन्होंने नहीं लिखे हैं तो क्या लिखने वाले ने उनकी इजाजत ली थी।

Digital Women Trust

इस नोटिस को लेकर पुलिस ने नेहा से तीन दिन में जवाब मांगा है। अगर पुलिस को नेहा की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे की कार्रवाई करते हुए उन पर केस दर्ज किया जा सकता है। यूपी पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किया है और आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए आपको नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़