DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 21st Feb 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺 दिनांक- 21 फरवरी 2023 दिन – मंगलवारसंवत्सर नाम – नलयुगाब्दः- 5124विक्रम संवत- 2079शक संवत -1944अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)ऋतु – वसन्तकाल (राहु)- दक्षिण दिशामास – फाल्गुनपक्ष – शुक्ल पक्षतिथि- प्रतिपदानक्षत्र – शतभिषायोग – शिवकरण- बवदिशा शूल- उत्तर दिशा में🌞सूर्योदय:- 6:28🌞पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में🌺आज का व्रत व विशेष:- … Read more

panchang-1
Aaj Ka Panchang
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक- 21 फरवरी 2023

Digital Women Trust

दिन – मंगलवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र – शतभिषा
योग – शिव
करण- बव
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:28
🌞पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
🌺आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति शुक्रवार प्रा. 8:07 में ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- होलाष्टक आरंभ- सोमवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
श्रीकृष्ण जी को चक्र खांडव वन में अग्नि देव से प्राप्त हुआ था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 7:49 से 9:13 एवं 1:26 से 2:49 बजे तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 3:03 से 4:29 बजे तक ।

  🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

अज्ञानी होना उतना शर्म की बात नहीं है जितना सीखने की इच्छा नहीं रखना है ।

21 फरवरी का राशिफल—–

मेष राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा और किसी योजना के तहत सरकार द्वारा आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। अगर आज आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसे चुकाना मुश्किल हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिल सकता है और आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ खुशी के पलों में गुजरेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे।

वृषभ राशि: आज कामकाज की अधिकता की वजह से व्यापारिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए भागदौड़ करते समय सावधानी बरतें, पैर में चोट लगने की आशंका है। किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। आपको किसी काम पर पैसा खर्च करना है तो खुले दिल से करें। आज शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी सगाई, लग्न, नामकरण संस्कार या अन्य पार्टी में जा सकते हैं।

मिथुन राशि: आज सेहत का ध्यान रखें, जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उन्हें अपनी सेहत को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में किसी वजह से व्यवधान आ सकता है, लेकिन संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से अगर कोई विवाद चल रहा है तो आज आपको राहत मिलेगी। धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है। शाम से लेकर रात तक गाने बजाने की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

कर्क राशि: आज हमसफर मिल सकता है, प्रयास जारी रखें। परिवार के साथ मिलकर कोई डेट फाइनल कर सकते हैं। माता और पिता का विशेष ध्यान रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जो समस्याएं चल रही थीं, वे खत्म होंगी। कार्यक्षेत्र में आज आप जो भी मेहनत करेंगे उसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे।

सिंह राशि: आज किसी कारण से उदास हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल होती जाएगी। कुछ मामलों में आपको राहत जरूर मिलेगी लेकिन चुनौतियां कम नहीं होंगी। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपको राहत मिलेगी। किसी कारणवश आज दोस्तों से नाराजगी बढ़ सकती है इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करें। विदेशी संस्था में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि: आज निर्भयता की भावना बनी रहेगी। आप अपना काम आज आसानी से पूरा कर पाएंगे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट के कारण कुछ चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं की वजह से जिन परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनसे छुटकारा मिलेगा। आज आपके व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद है और सुख-समृद्धि में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: आज कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है जिसके लिए आपको भरपूर लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जिन समस्याओं से आप जूझ रहे हैं उनमें आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेश जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ आज ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और घरेलू जीवन भी बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि: आज कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी कारणवश आपका मन अशांत हो सकता है और आप उदास भी महसूस कर सकते हैं। अगर कोई कानूनी वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आज सफलता मिलने की संभावना बन रही है। माताजी की बीमारी पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि: आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कर्मकांडों में मन लगाकर काम करेंगे तो आपके मन में आस्था बढ़ेगी, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपमें दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपके मन में आस्था बढ़ेगी। आज विद्या और ज्ञान की प्राप्ति विद्यार्थियों को दिखाई दे रही है। शाम का समय आपके पेट में दर्द होने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें और खाने-पीने पर संयम बरतें।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

मकर राशि: आज परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और ससुराल पक्ष से सम्मान भी मिलेगा। लाभ प्राप्ति के लिए पूरे दिन व्यापार में लगे रहेंगे और रुके हुए काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। छात्र एकाग्रता के साथ पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। भाई-बहनों के साथ किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो किसी बुजुर्ग के माध्यम से वह दूर हो जाएगा। लव लाइफ वालों को उपहार के रूप में आज आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है।

कुंभ राशि: आज कड़ी मेहनत से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल होंगे। साथ ही अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें भी सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको सीमित और आवश्यक धन ही लेना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज शाम से लेकर रात तक आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि: आज घर में कोई शुभ चर्चा करेंगे। किसी काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। संतान को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो आज सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आज रात का समय परिजनों और प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़