कांग्रेस के अधिवेशन शुरू होने से पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ में पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
4 दिन पहले कार्रवाई:
चार दिन बाद यानी 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले अधिवेशन के लिए कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी शुरू कर रही थी। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी और राहुल भी आएंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। अधिवेशन शुरू होने से पहले आज प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मार कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।

ईडी ने कोयला लेवी घोटाले में कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और विनोद तिवारी पर एजेंसी ने एक्शन लिया है। इनसे जुड़े रायपुर की श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा में छापे मारे गए।
#छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर #ED के छापों पर बोले कांग्रेस नेता @Pawankhera: "हमारी शराफत को हमारा गहना मानो कमजोरी नहीं ".
— DW Samachar (@dwsamachar) February 20, 2023
"मौसम बदलने वाला है "कई जगह हमारी सरकार है , कई जगह हमारी सरकार आने वाली है "#ChhattisgarhNews @Jairam_Ramesh @IYC #Congress @INCIndia @dir_ed pic.twitter.com/qYgkjBy7QU
प्रवर्तन निदेशालय के अचानक मारे गए छापे से कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस ने कहा कि ये कार्रवाई अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा पिछले 9 सालों में ईडी ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ है। रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के पहले मोदी सरकार की ओर से प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना, भाजपा की कायरता को दर्शाता है ।
LIVE: महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता, राजीव भवन (रायपुर) https://t.co/Jpk2neowCZ
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 20, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अडाणी की सच्चाई खुलने और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हताश हो चुकी भाजपा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। पार्टी रायपुर में ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। यह घेराव दोपहर बाद होगा। भूपेश बघेल ने सोमवार को ट्वीट कर ईडी के छापों की जानकारी दी। लिखा- प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और विधायक समेत कई साथियों के घरों पर ईडी ने छापा मारा है। 4 दिन के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। भारत जोड़ो की सफलता और अडाणी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह ध्यान भटकाने का प्रयास है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












