DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार, दूसरा भागने में सफल

जहानाबाद, 24 फरवरी 2023: शहर में आये दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन इस बार आम नागरिक और जहानाबाद पुलिस की मुश्तैदी से अपराधी को अपराध करने से पहले ही  पकड़ लिया गया। बीते शाम जहानाबाद पुलिस को किसी व्यक्ति ने यह सूचना दी कि दो लोग गांधीनगर इलाके में हथियार के साथ देखे … Read more

Jehanabad police arrested one person with illegal weapon, an
Police arrested one person with illegal weapon, another managed to escape
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जहानाबाद, 24 फरवरी 2023: शहर में आये दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन इस बार आम नागरिक और जहानाबाद पुलिस की मुश्तैदी से अपराधी को अपराध करने से पहले ही  पकड़ लिया गया।

बीते शाम जहानाबाद पुलिस को किसी व्यक्ति ने यह सूचना दी कि दो लोग गांधीनगर इलाके में हथियार के साथ देखे गये है। उस व्यक्ति के संदेह के आधार पर पुलिस ने पास ही ऊंटा मोड़ पर ड्यूटी में लगे अपनी गश्ती दल को रवाना कर दिया। केंद्रीय विद्यालय के पास अपराधियों की नजर जैसे ही पुलिस वैन पर पड़ी, दोनो भाग खड़े हुए।

Digital Women Trust
Jehanabad: Police arrested one person with illegal weapon

दो व्यक्ति को भागते हुए देखकर संदेह के आधार पर पुलिस ने  दोनों व्यक्ति का पीछा किया, जिसमे एक व्यक्ति को   जिसका नाम धीरज कुमार, ऊंटा मोड़, जहानाबाद  का निवासी है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया।

weapon found from the person whom Jehanabad police arrested

गिरफ्तारी के बाद जब व्यक्ति की तलाश की गई तो उसके पास से एक डबल बैरल देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। आगे पूछताछ में उसने भागे हुए व्यक्ति का नाम अभिषेक बताया हैके बारे में पूछने पर उसका नाम अभिषेक बताया है।

फिलहाल पुलिस उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है एवं उसे हिरासत में लेकर सघन पूछताछ में जुटी है ताकि उसके मंसूबों के बारे में सही से पता लगाया जा सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़