DW Samachar – Header
BREAKING

सर्दियों की विदाई: फरवरी महीने में सताने लगी गर्मी, गर्म कपड़े पैक होने लगे, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बढ़ा तापमान

फरवरी महीने में ही समूचे उत्तर भारत में गर्मी का एहसास होने लगा है। जबकि यह महीना बसंत के लिए जाना जाता है। तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए कई लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी अब पैक करने शुरू कर दिए हैं। ‌ राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, बिहार, छत्तीसगढ़ से … Read more

img-20230219-wa00045695444665057128681
Heat started torturing in the month of February, Increased in many states including Delhi-NCR
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

फरवरी महीने में ही समूचे उत्तर भारत में गर्मी का एहसास होने लगा है। जबकि यह महीना बसंत के लिए जाना जाता है। तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए कई लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी अब पैक करने शुरू कर दिए हैं। ‌ राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, बिहार, छत्तीसगढ़ से सर्दी का दौर लगभग जा चुका है। इन राज्यों में दिन में तेज गर्मी पड़ रही है, तो रातें ठंडी हो रही हैं। उत्तर भारत में दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ज्यादा गर्म हिमाचल है। शिमला में शनिवार को फरवरी की सबसे गर्म रात 14.4 डिग्री तापमान के साथ दर्ज की गई। वहीं राजस्थान में गर्मी फरवरी से ही रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। यहां के बाड़मेर में दिन का तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेंगे। हल्के गर्म कपड़े भी बर्दाश्त से बाहर हो जाएंगे। अगले 4 दिनों में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि में तापमान 31 से 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। 20 और 21 फरवरी को तापमान सबसे अधिक हो सकता है। देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 12 डिग्री तक अधिक रह सकता है। फरवरी के अंत तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं हैं। दूसरी तरफ पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 72 घंटों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को महाराष्ट्र और गोवा के साथ गुजरात का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

अगले हफ्ते में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा और इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियम की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 डिग्री तक हो जाएगा। इसके बाद 21 फरवरी से बढ़ते तापमान में थोड़ी कमी आएगी। 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। बता दें कि सर्दियां हिमालय में आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर निर्भर करती हैं। इनकी वजह से पहाड़ों पर बर्फ और बारिश होती है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों का तापमान कंट्रोल में रहता है। इस बार फरवरी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस तो आए, लेकिन ये काफी कमजोर रहे। साथ ही, यह एक के बाद एक आते रहे। अगर इनके बीच 5-6 दिन का गैप होता है, तो पहाड़ों से ठंडी हवाएं राजधानी में आती हैं। वहीं इस बार सर्दियों के सीजन में बारिश भी काफी कम रही। स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि फरवरी और मार्च में इस बार गर्मी अधिक रहेगी। तापमान लगातार सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। बारिश की संभावनाएं नजर नहीं आ रहीं। फरवरी में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है, तो वहीं मार्च में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़