Swara Bhaskar well known for her Outspoken Comments married to SP Leader Fahad Ahmed, Trolled on Social Media
बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है। अभिनेत्री भास्कर ने इसकी जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि बॉलीवुड … Read more
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है। अभिनेत्री भास्कर ने इसकी जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अभिनय के अलावा राजनीति में भी अपनी बेबाक टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। केंद्र सरकार की नीतियों की स्वरा भास्कर खुलकर विरोध करती रही हैं। पिछले महीने अभिनेत्री स्वरा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ नजर भी आई थीं।
So blessed to be supported and cheered by the love of family and friends like family! Wore my mother’s sari & her jewellery.. made @FahadZirarAhmad wear colour 🙂 and we registered under the #SpecialMarriageAct Now to prep for shehnaii-wala shaadi ♥️✨@theUdayBpic.twitter.com/YwLS5ARbj4
बता दें कि स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के लिए 6 जनवरी 2023 को आवेदन किया था। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें दोनों कोर्ट में मैरिज के पेपर पर दस्तखत करते भी नजर आ रहे हैं। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब सोशल मीडिया यूजर्स फहाद अहमद के साथ शादी करने को लेकर स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं। एक तरफ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर स्वरा की शादी को लव जिहाद भी बताया। यूजर ने लिखा, अच्छा किया, अब पूरी तरह मुसलमान बन जाओ। एक यूजर ने लिखा, “ठीक है ये हमारी कोई खास प्रॉडक्ट नहीं थी। हमें कोई परवाह नहीं है, ये हिंदू थी ही नहीं। एक अन्यू यूजर ने लिखा, स्वरा भास्कर क्या आप बता सकती हैं कि हिंदू आबादी, मुस्लिम देशों – पाकिस्तान और बांग्लादेश में कम क्यों हो रही है? और भारत की मुस्लिम आबादी बढ़ क्यों रही है।एक यूजर ने लिखा, ‘आप जैसी लड़कियां इस देश के लिए गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। आपकी एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड देखकर दुख होता है।’ एक ने लिखा, ‘यह पक्का सूटकेस में पैक हो जाएगी एक दिन।’ कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को धर्म बदलकर पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी। साथ ही, कुछ यूजर्स ने उन्हें एंटी हिंदू तक बता दिया।
Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other! Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨🧿 pic.twitter.com/GHh26GODbm
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए स्वरा ने अपनी और फहाद की लव स्टोरी का खुलासा किया। वीडियो में बताया कि उनकी मुलाकात एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों ने पहली बार एक साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया, जिसके बाद वह दोनों गहरे दोस्त बन गए और इसके बाद से उनके बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने छह जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली।
Three cheers for the #SpecialMarriageAct (despite notice period etc.) At least it exists & gives love a chance… The right to love, the right to choose your life partner, the right to marry, the right to agency these should not be a privilege.@FahadZirarAhmad ✨✨✨♥️♥️♥️ pic.twitter.com/4wORvgSKDR
आइए जानते हैं स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है समाजवादी पार्टी नेता कौन हैं। फहाद अहमद महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहाद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मुस्लिम बंजारा जाति से आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है. अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं। सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान इनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई थी। फहाद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। फहद अहमद को समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता अबू आजमी का करीबी माना जाता है। आजमी ही फहद अहमद को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे। जुलाई 2022 में अबू आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहद ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद उन्हें यूथ विंग में पदाधिकारी बना दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले राइटर हिमांशु शर्मा के साथ स्वरा की डेटिंग की खबरें आई थीं। दोनों की मुलाकात रांझणा के सेट पर हुई थी। करीब पांच साल डेट करने के बाद 2019 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। स्वरा भास्कर तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो ‘रसभरी’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखीं थीं। उनकी पिछली फिल्म ‘जहां चार यार’ थी। अपकमिंग फिल्म मिमांसा है। इसके अलावा वो ‘मिसेज फलानी’ में भी नजर आएंगी।
Swara Bhaskar well known for her Outspoken Comments married to SP Leader Fahad Ahmed, Trolled on Social Media
बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है। अभिनेत्री भास्कर ने इसकी जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि बॉलीवुड … Read more
बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है। अभिनेत्री भास्कर ने इसकी जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अभिनय के अलावा राजनीति में भी अपनी बेबाक टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। केंद्र सरकार की नीतियों की स्वरा भास्कर खुलकर विरोध करती रही हैं। पिछले महीने अभिनेत्री स्वरा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ नजर भी आई थीं।
बता दें कि स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के लिए 6 जनवरी 2023 को आवेदन किया था। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें दोनों कोर्ट में मैरिज के पेपर पर दस्तखत करते भी नजर आ रहे हैं। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब सोशल मीडिया यूजर्स फहाद अहमद के साथ शादी करने को लेकर स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं। एक तरफ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर स्वरा की शादी को लव जिहाद भी बताया। यूजर ने लिखा, अच्छा किया, अब पूरी तरह मुसलमान बन जाओ। एक यूजर ने लिखा, “ठीक है ये हमारी कोई खास प्रॉडक्ट नहीं थी। हमें कोई परवाह नहीं है, ये हिंदू थी ही नहीं। एक अन्यू यूजर ने लिखा, स्वरा भास्कर क्या आप बता सकती हैं कि हिंदू आबादी, मुस्लिम देशों – पाकिस्तान और बांग्लादेश में कम क्यों हो रही है? और भारत की मुस्लिम आबादी बढ़ क्यों रही है।एक यूजर ने लिखा, ‘आप जैसी लड़कियां इस देश के लिए गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। आपकी एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड देखकर दुख होता है।’ एक ने लिखा, ‘यह पक्का सूटकेस में पैक हो जाएगी एक दिन।’ कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को धर्म बदलकर पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी। साथ ही, कुछ यूजर्स ने उन्हें एंटी हिंदू तक बता दिया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए स्वरा ने अपनी और फहाद की लव स्टोरी का खुलासा किया। वीडियो में बताया कि उनकी मुलाकात एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों ने पहली बार एक साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया, जिसके बाद वह दोनों गहरे दोस्त बन गए और इसके बाद से उनके बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने छह जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली।
आइए जानते हैं स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है समाजवादी पार्टी नेता कौन हैं। फहाद अहमद महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहाद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मुस्लिम बंजारा जाति से आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है. अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं। सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान इनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई थी। फहाद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। फहद अहमद को समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता अबू आजमी का करीबी माना जाता है। आजमी ही फहद अहमद को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे। जुलाई 2022 में अबू आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहद ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद उन्हें यूथ विंग में पदाधिकारी बना दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले राइटर हिमांशु शर्मा के साथ स्वरा की डेटिंग की खबरें आई थीं। दोनों की मुलाकात रांझणा के सेट पर हुई थी। करीब पांच साल डेट करने के बाद 2019 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। स्वरा भास्कर तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो ‘रसभरी’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखीं थीं। उनकी पिछली फिल्म ‘जहां चार यार’ थी। अपकमिंग फिल्म मिमांसा है। इसके अलावा वो ‘मिसेज फलानी’ में भी नजर आएंगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Jehanabad News: तीन घाटों पर भास्कर महोत्सव की धूम, छठ गीतों और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
Jehanabad News: 10,748 लोगों को मिला नया राशन कार्ड, 15 लाभार्थियों के बीच डीएम ने किया वितरण
Jehanabad News: गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश.
Jehanabad News: बंद हवेलियों के जंग लगे ताले खुलवाकर मकतब और पाठशालाएं स्थापित करें गांव के लोग : शकील काकवी
Jehanabad News: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jehanabad News: भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत, गोबर से बनाई गोधन की आकृति, विधि-विधान से की पूजा
Jehanabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों के कायाकल्प में तेजी लाने का निर्देश
Jehanabad News: राज्य पुरस्कार के लिए चयनित स्काउट-गाइड कैडेटों ने डीएम और एसपी से की मुलाकात.
Jehanabad News: हत्या के प्रयास के मामले में पांच नामजद आरोपित गिरफ्तार
Jehanabad News: लखावर गांव शिक्षा और खेल में हमेशा रहा है अग्रणी : जगदीश शर्मा
Jehanabad News: गोवर्धन पूजा को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा एक वर्ग, समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : सुरेंद्र यादव.
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Jehanabad News: वित्तीय समावेशन अभियान की डीएम ने की समीक्षा, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश
Jehanabad News: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Jehanabad News: महादलित टोले में विधायक ने बांटी दिवाली की खुशियां, बच्चों के बीच मिठाई और मोमबत्तियों का किया वितरण
Jehanabad News: विंटर से लेकर त्योहारी कलेक्शन तक 60% की छूट, बॉम्बे बाजार दे रहा ग्राहकों को खास तोहफा
Jehanabad News: पटाखा दुकानदारों पर अग्निशमन विभाग का शिकंजा, औचक निरीक्षण कर दी चेतावनी