गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज हो सकता है एलान, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का एलान हो सकता है। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें तारीखों की जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि आयोग आज ही गुजरात चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा और दिसंबर तक चुनाव संपन्न करा देगा। पिछली बार की तरह गुजरात का विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकता है। बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता की अधिसूचना जारी हो जाएगी। गौरतलब है कि 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं की थी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पहले ही अपनी कमर कस चुकी है। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को 22 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अभी तक कुल 108 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने गुजरात चुनाव के लिए 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












