पंजाब किंग्स ने फिर से अपनी कप्तानी में बदलाव इस भारतीय खिलाड़ी को मिला टीम का कमान

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारतीय टीम इस वक्त जीवन वर्ल्ड कप में व्यस्त है और बीसीसीआई अब आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी कर रहा है। हर फ्रेंचाइजी चाहती है कि वह टीम और टीम नेतृत्व किसी मजबूत और अनुभवी हाथों में दें। इसके लिए सभी ने अपने हिसाब से टीम में बदलाव करना भी शुरू कर दिया है। इसी बदलाव के क्रम में पंजाब किंग्स ने भी बड़े बदलाव कर दिए हैं। बदलाव पंजाब किंग्स ने अपनी कप्तानी को लेकर किया है। जिसकी जानकारी देते हुए पंजाब किंग्स ने खुद ट्वीट किया है।
#𝐒𝐡𝐞𝐫𝐒𝐪𝐮𝐚𝐝, 𝐰𝐞 𝐚𝐫𝐞 𝐡𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐭𝐨 𝐚𝐧𝐧𝐨𝐮𝐧𝐜𝐞 𝐒𝐡𝐢𝐤𝐡𝐚𝐫 𝐃𝐡𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐚𝐬 𝐜𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧 𝐨𝐟 𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 𝐊𝐢𝐧𝐠𝐬! ❤️
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 2, 2022
पंजाब ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को हटाकर उनकी जगह पर शिखर धवन के हाथों में कप्तानी सौंपी है। पंजाब आज तक कोई भी आईपीएल सीजन नहीं जीत सका है इसलिए पंजाब ने इस बार नया नेतृत्व चुना है। चुकी धवन भरतीय टीम में रोहित शर्मा की तरह ही वनडे में कप्तानी भी कर रहे हैं इसलिए उनपर भरोसा जताना पंजाब को सही लगा। मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने पिछले ही साल कमान सौपी थी लेकिन मयंक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ से ही बाहर हो गई। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान मयंक की अनुपस्थिति में शिखर धवन ने ही टीम की कमान संभाली थी।
पिछले साल फ्रैंचाइजी के दो रिटेंशन में से एक थे। उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 12 पारियों में 16.33 की औसत से महज 196 रन बनाए। इसके विपरीत बेयरस्टो ने 11 मैचों में 23 की औसत से 253 रन बनाए थे। धवन टीम के सर्वोच्च स्कोरर थे। उन्होंने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए।
शिखर धवन की आईपीएल में कप्तानी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि धवन ने कुल 11 मैचों में अपनी टीम का कमान संभाला है और इन 11 मैचों में टीम को सिर्फ चार बार जीत हासिल हुई है और अन्य 7 मौको पर हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए धवन की कप्तनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन जहां तक टीम इंडिया की कमान संभालने की बात है तो धवन वहां कही बेहतर दिखें हैं।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












