
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बॉलीवुड फिल्म एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। दबंग खान सलमान खान को काफी समय से धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया था। वहीं एक बार फिर मुंबई पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी और टाइट कर दी है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक बार फिर सलमान को धमकी दी है। ये वहीं गैंग है जो पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या का भी आरोपी है। ऐसे में राज्य सरकार एक्टर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहती है और इसीलिए उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। सलमान खान के अलावा महाराष्ट्र राज्य के डिप्टी सीएम और होम मिनिस्टर देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस की सिक्योरिटी में भी इजाफा किया गया है। इसी के साथ दोनों वीआईपी के सथ 4 हथियारों से लैस सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे रहेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र गर्वमेंट ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। जिसके मुताबिक अक्षय कुमार को 3 पुलिस वाले तीन अलग- अलग शिफ्ट में सुरक्षा कवर देते हैं। इन सब पर होने वाला पूरा खर्च सिक्योरिटी लेने वाला शख्स ही उठाता है।



















