ईडी ने अवैध खनन मामले में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा समन, 3 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामलें में पूछताछ के लिए ईडी ने सीएम सोरेन को समन जारी किया है और उनको तीन नवंबर को रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।
बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री आवास के आवास पर छापेमारी कर सीएम हेमंत सोरेन की एक बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की थी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पंकज मिश्रा के आवास के आवास पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं पंकज मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी हैं। मिश्रा को 19 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
मालूम हो कि सीएम सोरेन वर्तमान में खुद को खनन पट्टा देने के लिए लाभ के पद के आरोप का सामना कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग ने अगस्त में राज्यपाल रमेश बैस को उन्हें अयोग्य घोषित करने के लिए एक याचिका पर अपनी राय भेजी थी। हालांकि इस पर अभी फैसला आना बाकी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












