DW Samachar – Header
BREAKING

एलन मस्क ट्विटर में लाए फिर से बदलाव, तैयार की कंपनी की नई वर्क पॉलिसी

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के ट्विटर को संभालते ही नए बदलाव आने शुरू हो गए हैं। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क अपने तेज-तर्रार फैसलों के लिए जाने जाते हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने कई ताबड़तोड़ फैसले किए हैं। इसी क्रम में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया … Read more

Elon Musk Offers To Buy Twitter For $43 Billion
Elon Musk brought changes again in Twitter, prepared the new work policy of the company
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के ट्विटर को संभालते ही नए बदलाव आने शुरू हो गए हैं। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क अपने तेज-तर्रार फैसलों के लिए जाने जाते हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने कई ताबड़तोड़ फैसले किए हैं। इसी क्रम में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विटर के नए बॉस ने कंपनी के कर्मचारियों को आतंरिक रूप से कंपनी की नई वर्क पॉलिसी भेजी है।

रिपोर्ट के दावे के अनुसार, एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में सात दिन 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने का निर्देश दिया है। ट्विटर के इंटर्नल सर्कुलर में कहा गया है कि ऐसा न करने पर उन्हें जॉब से निकाला भी जा सकता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऐसा ट्विटर कर्मचारियों को एलन मस्क की ओर से दी गई समय-सीमा और उनके काम करने की आक्रामक नीति के तहत किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि निर्देशों में कहा गया है कि कर्मचारियों को ओवरटाइम, शिफ्ट टाइमिंग, अतिरिक्त वेतन-भत्ते और जॉब सिक्योरिटी आदि के बारे में बिना चर्चा किए सिर्फ अपने पर काम पर ध्यान देना चाहिए।

Digital Women Trust

वहीं दावे के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि इंजीनियरों को कथित तौर पर नवंबर की शुरुआत की समय-सीमा दी गई है और यदि वे मस्क की अपेक्षाओं के अनुसार, बदलाव की आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहते हैं, तो वे अपनी नौकरी खो सकते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के कर्मचारी अब चिंतित हैं कि उन्हें बिना किसी चेतावनी या एग्जिट पैकेज के निकाल दिया जा सकता है। कर्मचारियों को नवंबर की शुरुआत की समय-सीमा दी गई है, जिसमें विफल रहने पर वे अपनी नौकरी खो सकते हैं। इंजीनियरों के लिए नवंबर की शुरुआत तक कार्य पूरा करना ट्विटर में उनके करिअर के लिए एक सीढ़ी के रूप में देखा जा रहा है।

ब्लू टिक के लिए भी चुकाने होंगे पैसे

एलन मस्क ने ट्विटर संभालते हीं सबसे बड़ा बदलाव ‘ब्लू टिक’ सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान को शामिल करने का ऐलान कर दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ के लिए कीमत की घोषणा कर दी है। एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमत आठ डॉलर होगी। जो कि भारतीय रुपयों में करीब 660 रुपये प्रति माह होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़