टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप केस के आरोप में पुलिस ने शनिवार को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया है। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिये हुई थी। बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी। उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ ही थे। मैच में श्रीलंका को हार मिली। इसी मुकाबले के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीलंका टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है। इसके कारण ही टीम अब अपने देश लौट गई है। मगर उनके साथ दनुष्का नहीं हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। दनुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। मगर चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में रिप्लेस किया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












