
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। पहले दिन सोमवार को विपक्ष कांग्रेस के विधायकों ने सदन में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा और जबरदस्त हंगामा किया। दूसरे दिन मंगलवार को जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब भी कांग्रेस के विधायक सदन में हंगामा करने लगे।सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग सदन में खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कुछ सदस्यों ने टेबल भी तोड़ दी और रूल बुल भी फाड़ दी। विशेषाधिकार हनन के मामले में विपक्षी विधायक लगातार हंगामा करते रहे। जब कांग्रेस के विधायकों का हंगामा कम नहीं हुआ तब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने एक्शन लेते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को एक दिन यानी आज के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष ने आज 3 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधायकों के निलंबन जानकारी दी।

वहीं उत्तराखंड की धामी सरकार ने आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 अनुमानित है। जो कि 2021-22 में थी 7.05 थी। जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंची। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं। जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी। प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की हुई बढ़ोतरी। बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नकलरोधी अध्यादेश व महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। इस मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। कल 15 मार्च को राज्य का वर्ष 2023-24 का बजट पेश करने समेत अन्य विषय निर्धारित किए जाएंगे। बता दें कि आज विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद नहीं थे। सीएम धामी एक दिन के दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। कल बजट सत्र के दौरान सीएम धामी विधानसभा में मौजूद रहेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












