DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
InShot_20261011_184108813

कहा- समाज की एकजुटता से ही मजबूत होगी राजनीतिक भागीदारी, जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जहानाबाद। राष्ट्रीय कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर के राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को जहानाबाद पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। गया जाने के क्रम में जहानाबाद में रुके अखिलेश ठाकुर से समाज के लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने उनके नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Digital Women Trust

इस अवसर पर अखिलेश ठाकुर ने कहा कि उनका समाज हमेशा सभी वर्गों के हित और सम्मान की बात करता है। समाज की पहचान भेदभाव नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और विकास की राजनीति है। उन्होंने कहा कि वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और आदर्शों से प्रेरित हैं। कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा बिहार के हित में काम किया और समाज को जोड़ने का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज और प्रदेश का विकास संभव है।

अखिलेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इससे घबराने या अपने उद्देश्य से पीछे हटने की जरूरत नहीं है। समाज के लोगों को एकजुट रहना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी को मजबूती से रख सकें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा में मिली जिम्मेदारी उनके लिए खुशी की बात है, लेकिन जहानाबाद में समाज के लोगों से मिला सम्मान और स्नेह उनके लिए विशेष मायने रखता है। वे अपनी इस खुशी को समाज के लोगों के साथ साझा करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि संख्या कम होने से इरादे कमजोर नहीं होते। जरूरत है कि समाज के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें और शिक्षा, विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने भिखारी ठाकुर और जननायक कर्पूरी ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने समाज को जोड़ने और बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया।अखिलेश ठाकुर ने अंत में समाज के लोगों से एकजुट रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

Jehanabad News: Akhilesh Thakur joins Rashtriya Lok Morcha; welcomed by community members in Jehanabad.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़