DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News : सूफी महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Jehanabad News : सूफी महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
InShot_20260924_164846630

जहानाबाद। काको के मध्य विद्यालय खेल मैदान में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले सूफी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने प्रवेश और निकास द्वार, दर्शक क्षेत्र, बैरिकेडिंग तथा मंच के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। आम दर्शकों के साथ वीआईपी और वीवीआईपी के लिए निर्धारित प्रवेश व्यवस्था का पालन कराने तथा सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश देने पर विशेष जोर दिया गया।

Digital Women Trust

भीड़ नियंत्रण को लेकर मुख्य प्रवेश द्वार, मंच के सामने और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे और दर्शकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करेंगे।

वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था लागू करने तथा मुख्य मार्ग और आपातकालीन रास्तों को अवरोधमुक्त रखने का निर्देश दिया गया। आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा दल, एंबुलेंस और अग्निशमन की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी निगरानी और खोया-पाया केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहने, प्रवेश द्वार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था और दर्शकों की सुरक्षित निकासी के लिए आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत प्रतिनियुक्त वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jehanabad News: Security arrangements for the Sufi Festival reviewed; instructions issued to officials.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़