DW Samachar – Header
BREAKING

UPI Tap and Pay: अब बिना ऐप खोले होगा UPI पेमेंट, पेमेंट के लिए कोई कोड और इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत , जानें विशेष….

UPI Tap and Pay से बिना QR स्कैन किए NFC के जरिए भुगतान आसान होगा। जानें बिना इंटरनेट पेमेंट, UPI Lite, My UPI और Safety Switch फीचर की पूरी जानकारी। UPI Tap and Pay: Pay Without QR Code अब यूपीआई पेमेंट करने का तरीका और भी आसान होने वाला है। दरअसल में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन … Read more

UPI Tap and Pay: Pay Without QR Code

UPI Tap and Pay से बिना QR स्कैन किए NFC के जरिए भुगतान आसान होगा। जानें बिना इंटरनेट पेमेंट, UPI Lite, My UPI और Safety Switch फीचर की पूरी जानकारी।

UPI Tap and Pay: Pay Without QR Code

अब यूपीआई पेमेंट करने का तरीका और भी आसान होने वाला है। दरअसल में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी की NPCI के सितंबर 2026 में UPI का नया टैप एंड पे फीचर पेश किया है। इस नए फीचर के आने के बाद ग्राहकों को दुकान पर पेमेंट करने के लिए न तो QR कोड स्कैन करना होगा और न ही दुकानकार का मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा। खास बात यह है कि कमजोर नेटवर्क या इंटरनेट न होने की स्थिति में भी यह सुविधा काम कर सकेगी।

Digital Women Trust

अब NFC से होगा पेमेंट

आपको बता दें कि नया Tap and Pay सिस्टम NFC यानी नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक पर काम करता है। इसके लिए यूजर को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में NFC फीचर ऑन करना होगा। इसके बाद फोन को सपोर्टेड POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास ले जाकर टैप करना होगा। दोनों डिवाइस के कनेक्ट होते ही पेमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

QR स्कैन करने की जरूरत नहीं

नए सिस्टम के आने के बाद खास बात यह होगी की आमतौर पे कहीं भी UPI पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन करना पड़ता है। इसके लिए कैमरा खोलना, सही QR कोड ढूंढना और उसे स्कैन करना जरूरी होता है। लेकिन नए फीचर में यह पूरा तरीका बदल जाएगा। फोन को POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास टैप करके पेमेंट किया जा सकेगा। इससे कम रोशनी या QR स्कैन करने में आने वाली दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।

इंटरनेट के बिना भी कर सकेंगे भुगतान

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑफलाइन मोड है। कमजोर मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। इसके लिए UPI Lite वॉलेट के जरिए सुरक्षित ऑफलाइन टोकन का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी भीड़भाड़ वाले बाजार या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में पेमेंट अटकने की समस्या कम हो सकती है।

मालूम हो कि NPCI के इस नए फीचर का असर देशभर के करोड़ों ग्राहकों और खुदरा कारोबारियों पर पड़ सकता है। स्मार्टफोन यूजर्स को NFC सपोर्ट वाले डिवाइस की जरूरत होगी। कंपनी की योजना साल 2026 की आखिरी तिमाही तक इस सुविधा को हर प्रमुख मर्चेंट POS पर उपलब्ध कराने की है।

My UPI भी हुआ लॉन्च

Global Fintech Fest 2026 में NPCI ने UPI से जुड़ा एक और बड़ा फीचर My UPI लॉन्च किया है। इसे UPI के लिए एक तरह का AI companion बताया गया है। इसका मकसद पेमेंट को आसान बनाने के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े कामों में भी यूजर्स की मदद करना है।

QR कोड की जांच करेगा Pay Safe

My UPI में Pay Safe फीचर दिया गया है। इसमें यूजर UPI QR कोड अपलोड करके उससे जुड़ी जानकारी चेक कर सकेगा। इससे मर्चेंट की कैटेगरी और उसकी पेमेंट हिस्ट्री जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। इसका इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए किया जा सकता है कि कहीं QR कोड किसी फ्रॉड मर्चेंट का तो नहीं है।

Safety Switch फीचर भी लॉन्च

NPCI ने UPI के लिए एक Safety Switch फीचर को भी लॉन्च किया गया है। इसका मकसद यूजर्स को अपने UPI इस्तेमाल पर ज्यादा कंट्रोल देना है। इसके साथ ही UPI De-link फीचर की मदद से यूजर अपने UPI नंबर को डी-लिंक भी कर सकेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़