DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा

Jehanabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
InShot_20260810_171833832

जहानाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला सहकारिता भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कर्मियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा जिला सहकारिता भवन से शुरू होकर जिला समाहरणालय भवन तक गई। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।यात्रा में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी धनंजय कुमार, अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी कैंसर आलम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्रीकृष्ण रजक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ललन प्रसाद, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रिजवानूर रहमान, प्रधान लिपिक संजू कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है। तिरंगा हम सभी के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया है। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Jehanabad News: Tricolour rally taken out from the Cooperative Building under the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़