DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 20 जुलाई को जहानाबाद में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

Jehanabad News: 20 जुलाई को जहानाबाद में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
InShot_20260716_095346724

जहानाबाद में आगामी 20 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), जहानाबाद द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार रथ यात्रा कई विशेष आकर्षणों के साथ निकलेगी। भगवान के रथ को पश्चिम बंगाल से मंगाए गए ताजे और सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा, जबकि ओडिशा से आई विशेष हरिनाम संकीर्तन मंडली पूरे नगर में भक्ति रस की धारा बहाएगी। इस्कॉन, जहानाबाद के अनुसार रथ यात्रा 20 जुलाई, सोमवार को दोपहर 3 बजे गांधी मैदान गेट से प्रारंभ होगी। यह यात्रा हॉस्पिटल मोड़, काको मोड़, ऊंटा मोड़, मलहचक मोड़ और सती मोड़ होते हुए महिला थाना रोड स्थित नव ज्योति आईटीआई कॉलेज पहुंचेगी। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। सनातन परंपरा में रथ खींचना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।

रथ यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण पश्चिम बंगाल के ताजे फूलों से सजा भव्य रथ होगा। वहीं, ओडिशा से पहुंची हरिनाम संकीर्तन मंडली मृदंग, करताल और मधुर भजन-कीर्तन के साथ पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेगी। “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे…” महामंत्र की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्री जगन्नाथ का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं, शाम 7 बजे महिला थाना रोड स्थित नव ज्योति आईटीआई कॉलेज परिसर में भव्य संध्या आरती, हरिनाम संकीर्तन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देने वाला उत्सव है। कोऑर्डिनेटर, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, जहानाबाद
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), जहानाबाद
पीटीसी (यदि आवश्यक): 20 जुलाई को निकलने वाली इस भव्य रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने जहानाबाद और आसपास के लोगों से परिवार सहित यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी के दर्शन करने, रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करने तथा महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
जानकारी:
श्री राम नारायण दास
कोऑर्डिनेटर, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, जहानाबाद
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), जहानाबाद
मो.: 7488001086

Digital Women Trust

Jehanabad News: Grand Rath Yatra of Lord Shri Jagannath to be taken out in Jehanabad on July 20.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़