DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बुनियाद केंद्र का निरीक्षण, डीएम ने गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश

Jehanabad News: बुनियाद केंद्र का निरीक्षण, डीएम ने गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश
InShot_20260716_092157484

जहानाबाद के जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बुधवार को बुनियाद केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित पुनर्वास सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बुनियाद केंद्र परिसर में स्थापित नए CSC आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बुनियाद केंद्र में संचालित बुनियाद संजीवनी सेवा, फिजियोथेरेपी, वाक् एवं श्रवण चिकित्सा, नेत्र परीक्षण, परामर्श तथा अन्य पुनर्वास सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि दिव्यांगजन, बुजुर्ग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। जिला पदाधिकारी ने केंद्र में स्वीकृत पदों के अनुरूप रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए विभाग से आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही थेरेपी सेवाओं की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समग्र पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने बुनियाद संजीवनी सेवा को प्रस्तावित रूट प्लान के अनुसार पंचायत स्तर पर नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बुनियाद केंद्र परिसर में स्थापित CSC आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार जैसी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकें। जिला पदाधिकारी ने बुनियाद केंद्र में शीघ्र सोलर पैनल स्थापित करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बुनियाद केंद्र को और अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, CSC के अधिकारी एवं कर्मी तथा बुनियाद केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Inspection of Buniyad Centre; DM issues directives to expand quality rehabilitation services.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़