DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 7 वर्षों से फरार 25 हजार का इनामी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल शंभू यादव गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जहानाबाद पुलिस ने दबोचा।

Jehanabad News: 7 वर्षों से फरार 25 हजार का इनामी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल शंभू यादव गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जहानाबाद पुलिस ने दबोचा।
InShot_20260608_190842802

जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल तथा 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शंभू यादव उर्फ अजय यादव को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में जिला आसूचना इकाई और महिला थाना की पुलिस को शामिल किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसिवा थाना क्षेत्र स्थित मुंगाडीह-शिल्तरा इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शंभू यादव उर्फ अजय यादव, स्वर्गीय श्रीराम यादव उर्फ रामाशीष यादव का पुत्र है और परसबिगहा थाना क्षेत्र के गोछिया गांव का निवासी है। वह महिला थाना कांड संख्या 35/19, दिनांक 30 जून 2019 का नामजद अभियुक्त था। उसके विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने वादी के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर गाली-गलौज, मारपीट, लूटपाट और महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया था। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 25-25 हजार रुपये के दो अन्य इनामी अपराधियों को भी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें पप्पू साव को 11 मई 2026 तथा शिवदहिन ठाकुर को 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था। इस अभियान में महिला थाना की थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सुरुची शर्मा, तकनीकी शाखा प्रभारी विकास कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, श्रीराम साह, अमित कुमार, बंटी कुमार, महिला पुलिसकर्मी कोमल कुमारी तथा चालक मिंटू कुमार शामिल रहे। जहानाबाद पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Shambhu Yadav, absconding for 7 years and carrying a reward of Rs 25,000 and included in the top-10 criminals of the district, arrested; Jehanabad police nabbed him from Chhattisgarh.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़