DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित, अधिकाधिक विद्यालयों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता पर जोर

Jehanabad News: बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित, अधिकाधिक विद्यालयों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता पर जोर
IMG-20260524-WA0027

जहानाबाद, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) के सफल संचालन एवं जिले में वैज्ञानिक गतिविधियों को व्यापक रूप से बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को स्थानीय परिसदन सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री ललित शंकर पाठक द्वारा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षकों, विज्ञान गतिविधियों से जुड़े सदस्यों एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों ने भाग लिया तथा बाल वैज्ञानिकों के बेहतर मार्गदर्शन, विद्यालयों की अधिकाधिक सहभागिता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों को संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिला आयोजन समिति एवं जिला अकादमिक समिति को सक्रिय रूप से कार्य करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आगामी लक्ष्य के रूप में जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों को इस राष्ट्रीय विज्ञान अभियान से जोड़ने, लगभग सभी विद्यालयों तक पहुँच बनाने तथा हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। प्रत्येक विद्यालय से अधिकाधिक विज्ञान परियोजनाएँ तैयार कराने, स्थानीय समस्याओं पर आधारित शोध कार्य को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया।


सदस्यों ने विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित करने, गाइड शिक्षकों एवं मेंटर्स का नेटवर्क तैयार करने, विद्यालय संपर्क अभियान चलाने तथा जिला स्तर पर विज्ञान गतिविधियों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही चयनित परियोजनाओं को राज्य स्तर तक बेहतर तरीके से पहुँचाने हेतु मेंटरिंग एवं अकादमिक सहयोग की व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सामूहिक प्रयासों से जहानाबाद जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान स्थापित करेगा तथा बच्चों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान संस्कृति एवं नवाचार की भावना को नई दिशा मिलेगी। बैठक में पवन कुमार, राजीव रंजन, पंकज कुमार अंजनी कुमार उपाध्याय शशिरंजन कुमार, बेंकटेश कुमार, तेज प्रताप, सत्य प्रकाश, शशि कुमार, पवन कुमार, सुगंधा कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: District level meeting held regarding Children’s Science Congress, emphasis on participation of maximum number of schools and students

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़