DW Samachar – Header
BREAKING

Gayaji News: ग्राहक बनकर आए दंपति ने ज्वेलर्स दुकान से ₹80 हजार के चुराए जेवर

Gayaji News: ग्राहक बनकर आए दंपति ने ज्वेलर्स दुकान से ₹80 हजार के चुराए जेवर, Gayaji में महिला ने दुकानदार को उलझाया, पति ने चांदी के जेवर छिपाए
Couple posing as customers stole jewelery worth ₹ 80 thousand from jewelers shop

Gayaji News: ग्राहक बनकर आए दंपति ने ज्वेलर्स दुकान से ₹80 हजार के चुराए जेवर, Gayaji में महिला ने दुकानदार को उलझाया, पति ने चांदी के जेवर छिपाए

गया (Gayaji): गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बजाज रोड पर बुधवार को एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। ग्राहक बनकर आए एक दंपति ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर दुकान से लगभग ₹80 हजार मूल्य के चांदी के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाज रोड स्थित कमला भूषणालय ज्वेलर्स में यह दंपति अपने बच्चों के साथ खरीदारी करने पहुंचा था। दुकान में पहुंचने के बाद महिला ने विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण देखने का बहाना किया, जबकि पुरुष ने दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान, बच्चों की गतिविधियों से दुकान में हलचल बनी रही। इसका फायदा उठाकर महिला के पति ने चांदी के जेवरात धीरे से उठाकर एक ‘कला बाग’ के नीचे छिपा दिए और फिर उन्हें अपने बैग में रख लिया। कुछ देर बाद, पूरा परिवार बिना कोई सामान खरीदे दुकान से चला गया।

दुकानदार संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें किसी तरह की आशंका नहीं हुई। बाद में जब दुकान का मिलान किया गया, तो लगभग ₹80 हजार के चांदी के जेवर गायब पाए गए। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, जिसमें चोरी की घटना स्पष्ट रूप से कैद थी। ज्वेलर्स दुकानदार संजय वर्मा ने घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं से ज्वेलर्स व्यवसायियों में भय का माहौल है।

Digital Women Trust

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party and Abhijeet Dipke: आखिर क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और क्या है इसका मकसद? कौन हैं इसके संस्थापक, जानें विशेष…..

संजय वर्मा बुलियन एसोसिएशन के सचिव भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई अन्य ज्वेलर्स दुकानदार उनकी दुकान पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली थाना अध्यक्ष ने बताया कि ज्वेलर्स दुकानदार द्वारा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया गया है और मामले की जांच की। फुटेज के आधार पर संदिग्ध दंपति की पहचान की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते हैं प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़