मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ध्रुव राठी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं और इस बार बीजेपी या कोई फिल्म नहीं है, बल्कि हिंदुओं के आराध्या रामजी और माता सीता के साथ पांडव हैं।

दरसअल में ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हिंदुओं के आराध्या भगवान प्रभु श्री राम और माता सीता के अलावा पांडवों को लेकर दावा कि वो मांसाहारी थे। जिसके बाद नेटिजन्स उनपर गुस्सा हो रहे हैं।
ध्रुव राठी ने भगवान राम को बताया मांसाहारी, हुए ट्रोल
SHOCKER 🚨 Dhruv Rathee again targets Hindus, making controversial remarks on Lord Ram and Lord Krishna 🤯
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) March 21, 2026
pic.twitter.com/6VtNkdlc16
बता दें कि यूट्यूबर Dhruv Rathee ने दावा किया है कि प्रभु राम और माता सीता मांसाहारी थे। उन्होंने ये भी कहा कि माता सीता ने गंगा जी को मीट ऑफर किया था। तो वहीं पांडवों ने इतने हिरण का शिकार करके खाया था कि हिरण ही खत्म हो गए थे। जिसके बाद Dhruv Rathee को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामने करना पड़ रहा है। ध्रुव राठी ने अपनी वीडियो में कहा कि वेदों और वाल्मीकि रामायण में भी ये उदाहरण मिलते हैं कि भगवान राम ने मीट खाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की किताब ‘The East And The West’ का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रभु राम ने हिरण का मांस खाया है।
अलग अलग किताबों के अध्याय का दावा करते हुए बताया कि महाभारत के साथ रामायण में भी ऐसे उदाहरण मिलते है जहां प्रभु राम और कृष्ण भगवान को मांस का सेवन करते हुए और मदिरा पीते हुए दिखाए गया है। इतना ही नहीं अपने जिहाद राग में सीता जी गंगा को मीट ऑफर कर रही है और यह उल्लेख स्वामी विवेकानंद ने किया है औऱ महाभारत के उद्योग पर्व के 58 अध्याय का दावा करते हुए बताया कि कृष्ण और अर्जुन को मदीरा पीते हुए देखा है।
द्वारा कथित तौर पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के बारे में टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपने चैनल पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि पांडवो और प्रभु राम ने भी जंगलों में मांस खाया होगा, 12 साल तक उन्हें पनीर बटर मसाला जैसा भोजन करा रहा होगा? क्या फल खा के 12 साल गुजार दिए होंगे? महाभारत के वन पर्व के अध्याय 256 का दावा करते हुए कहा कि युद्धष्टठिर को सपना आता कि कुछ हिरण उनके पास आते है और कहते है कि उनके भाइयों ने इतने हिरण मार डाले की सिर्फ अब हम की कुछ बाकी है। ध्रुव राठी ने बताया कि पांडव 1 साल 8 महीने तक हिरण का मांस खा रहे थे।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक वीडियो यूट्यूबर पर अपलोड किया था। जिसमें फिल्म को प्रोपोगेंडा बताया था और साथ हीं आदित्य धर से बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा था।
Dhruv Rathee इस मामले के बाद एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। इस मामले में ध्रुव राठी पर कई FIR दर्ज हो चुके हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












