DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, काको में वार्षिकोत्सव का आयोजन।

Jehanabad News: डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, काको में वार्षिकोत्सव का आयोजन।
IMG_20260122_210318

उप विकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

जहानाबाद डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, दक्षिणी (काको), जहानाबाद में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार तथा काको प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आवासीय विद्यालय की सुविधा उन्हें सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है, ताकि संसाधनों के अभाव में कोई भी विद्यार्थी पीछे न रह जाए। उन्होंने छात्राओं से छात्रावास में पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए संविधान की रचना की। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए शिक्षा और सेवा के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, जहानाबाद विनीत भारद्वाज सहित जिले के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Annual function organised at Dr. Bhimrao Ambedkar Residential School, Kako.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़