जहानाबाद, स्थानीय उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार ने निवर्तमान एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह का स्थानांतरण सीतामढ़ी जिला में होने के बाद विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें ससम्मान विदा किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा, “राजीव कुमार सिंह सदैव विद्यालय परिवार के अभिभावक की तरह जुड़े रहे। उनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से विद्यालय को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिली। उनके जाने से विद्यालय ने एक सच्चे संरक्षक को खो दिया है।”
एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह अपने सपरिवार इस समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “जहानाबाद से स्थानांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन जो प्यार और सम्मान हमें यहां के बच्चों और विद्यालय परिवार से मिला, वह हमारे जीवन की पूंजी बन गई है। जब भी जहानाबाद लौटेंगे, सबसे पहले बच्चों से मिलने आएंगे।”
विद्यालय की प्राचार्या सोनाली शर्मा ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि राजीव सर हमेशा अपने सरल स्वभाव, विनम्रता और अनुशासनप्रियता से सभी को प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा, “उन्होंने हम सभी को एक परिवार की भावना से जोड़कर कार्य करने की सीख दी।”
इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, वर्षा कुमारी तथा शिक्षक हिमांशु राज, आदित्य कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माहौल भावनात्मक और स्मरणीय रहा।
विद्यालय परिवार ने एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
Jehanabad News: An emotional farewell ceremony was organized in honor of SDPO Rajeev Kumar Singh on transfer
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












