DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: मलहचक मोड़ से श्याम नगर जाने वाली सड़क बदहाल, नाली जाम से मोहल्लेवासियों में आक्रोश

60 लाख मासिक खर्च के बाद भी न गली सुधरी, न नाली साफ हुई; मोहल्लेवासियों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

जहानाबाद, जिला मुख्यालय की अति महत्वपूर्ण सड़क मलहचक मोड़ से श्याम नगर जाने वाली मार्ग की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। नगर परिषद की अदूरदर्शिता और लापरवाही के कारण नाली का गंदा पानी लगातार तीन दिनों से सड़क पर बह रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

नाली जाम, सड़क जलमग्न:
श्याम नगर, लोक नगर, कर्पूरी नगर और बाबा नगरी जैसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। नगर परिषद के कर्मी हालात को देखकर भी मौन हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

हस्ताक्षर अभियान शुरू:
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर मोहल्लेवासियों ने समस्या को उठाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि वर्षों से शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही नाली की सफाई की गई।

कागज़ पर ही सीमित है योजनाएं:
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद हर माह साफ-सफाई पर ₹60 लाख से अधिक खर्च करने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही बयां करती है। विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं और वार्ड बैठकें नतीजों तक नहीं पहुंचती।

10 सालों से नहीं बदली तस्वीर:
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बीते 10 वर्षों में वार्ड विकास को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए गए हैं। न सड़कों का कायाकल्प हुआ और न ही जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। गंदगी, जलजमाव और अंधेरा आज भी आम जीवन का हिस्सा बना हुआ है।

अधिकारियों की जिम्मेदारी से मुकरने की प्रवृत्ति:
नगर परिषद के कुछ अधिकारियों से जब संवाददाताओं ने बातचीत की, तो उन्होंने समस्याओं को लेकर सीधे जवाब देने से परहेज़ किया और कई मुद्दों से पल्ला झाड़ते दिखे।

जनता में गुस्सा, जवाबदेही की मांग:
वर्तमान हालात को देखते हुए श्याम नगर सहित आसपास के मोहल्लों में नाराज़गी चरम पर है। लोगों ने स्पष्ट कहा है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलनात्मक रुख अपनाया जाएगा।

Jehanabad News: The road from Malhachak turn to Shyam Nagar is in bad condition, residents are angry due to clogged drain

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News