DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: एचपीवी टीकाकरण सत्र का निरीक्षण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किया जा रहा है टीकाकरण

जहानाबाद,सिविल सर्जन जहानाबाद डॉ. देवेंद्र प्रसाद एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एचपीवी (Human Papillomavirus) टीकाकरण कार्य का सत्र निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने मध्य विद्यालय नौरू एवं उच्च विद्यालय हुलासगंज का दौरा किया।

मध्य विद्यालय नौरू में कुल 75 लाभार्थी बच्चियों में से 62 का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका था, जबकि शेष का कार्य जारी था। इसी प्रकार, उच्च विद्यालय हुलासगंज में कुल 100 लक्षित बच्चियों में से 75 को एचपीवी टीका लगाया गया, शेष का टीकाकरण कार्य निरीक्षण के दौरान किया जा रहा था।

यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को जलजनित रोगों व डायरिया से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसके अतिरिक्त, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज का भी निरीक्षण किया गया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और टीकाकरण प्रगति की समीक्षा की गई।

इस निरीक्षण में आशुतोष कुमार (वैक्सीन मैनेजर, एमसी यूनिसेफ) एवं WHO के फील्ड मॉनिटर की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान की गुणवत्ता और क्रियान्वयन में सहयोग किया।

प्रशासन की यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता की दिशा में एक अहम कदम है, जो आने वाले समय में गंभीर बीमारियों की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगा।

Jehanabad News: Inspection of HPV vaccination session, vaccination is being done to prevent cervical cancer

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News