DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लोदीपुर गांव में आपसी विवाद में चली गोली, बच्ची घायल

Jehanabad News: लोदीपुर गांव में आपसी विवाद में चली गोली, बच्ची घायल
IMG_20250719_154840

जहानाबाद, कड़ौना थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फाइनेंस कंपनी द्वारा ऑटो जब्त किए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। इस गोलीबारी में एक मासूम बच्ची सुमन कुमारी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी से ऑटो लिया था, लेकिन समय पर किस्त नहीं चुकाने के कारण कंपनी द्वारा ऑटो उठा लिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में तब्दील हो गई।

Digital Women Trust

गोली चलने की घटना में सुमन कुमारी नामक बच्ची को पैर में गोली लगी, जो इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। बच्ची की मां तिलकमणि देवी ने आरोप लगाया है कि गोली राकेश कुमार के बेटे ने चलाई थी।

बाइट – तिलकमणि देवी, घायल बच्ची की मां
“हम लोग बाहर खड़े थे, तभी झगड़ा होने लगा। लोग जमा हो गए और अचानक गोली चली जो मेरी बेटी को लग गई। गोली राकेश कुमार के बेटे ने चलाई थी। मेरी बेटी को न्याय मिले, यही मेरी मांग है।”

घटना की सूचना मिलते ही कड़ौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

Jehanabad News: Bullet fired in a dispute in Lodipur village, girl injured

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़