DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: महिला ऑफिसर्स के हाथों में बिहार के इस जिले की कमान, DM, DEO से लेकर कई टॉप पदों पर हैं पदस्थापित

Jehanabad News: The command of this district of Bihar is in the hands of women officers, posted on many top posts from DM, DEO

जहानाबाद ऐसा बहुत कम ही होता है, जब एक जिले में लगभग बड़े प्रशासनिक पदों पर महिला पदाधिकारी कार्यरत हों. यहां चर्चा बिहार के जहानाबाद जिले की हो रही है, जहां जिला पदाधिकारी का पद महिला के जिम्मे है तो DDC का पद भी महिला के पास है. इसके अलावा जिला जन संपर्क विभाग का जिम्मा भी महिला अधिकारी के पास है. साथ ही कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, साइबर डीएसपी, नियोजन पदाधिकारी, खेल विभाग को महिला पदाधिकारी ही संभाल रही हैं. चलिए जानते हैं, टॉप 5 बड़े पद और उनके नाम

  1. DM अलंकृता पांडेय

किसी भी जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद DM का होता है. इस पद को जहानाबाद में आईएएस अलंकृता पांडेय संभाल रही हैं. अलंकृता पांडेय उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. वह पहले प्रयास में ही UPSC की परीक्षा पास की थीं. इससे पहले वह एक IT कंपनी में जॉब करती थीं.

  1. DEO रश्मि रेखा

जहानाबाद में करीब सारे बड़े प्रशासनिक पदों पर महिला पदाधिकारी कार्यरत हैं, उनमें से एक हैं रश्मि रेखा. रश्मि रेखा के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है. वह जिला शिक्षा पदाधिकारी से पहले पटना में ही बिहार शिक्षा परियोजना परिसर में पदस्थापित थीं.

  1. DPRO शिल्पी आनंद

जिला अभिलेखागार सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी जहानाबाद की जिम्मेदारी एक महिला पदाधिकारी के पास है. शिल्पी आनंद इस पद को संभाल रही हैं. वैसे शिल्पी आनंद पटना की रहने वाली हैं और उनकी उच्च शिक्षा की प्राप्ति पटना यूनिवर्सिटी से हुई है. वह BPSC से परीक्षा पास कर पदाधिकारी बनीं.

  1. ADTO करिश्मा सिंह

जहानाबाद में ADTO का पद एक महिला पदाधिकारी के हाथों में है. करिश्मा सिंह जहानाबाद ADTO का पद संभाल रही हैं. वह पटना के कंकड़बाग की रहने वाली हैं. उनकी उच्च शिक्षा पटना साइंस कॉलेज से प्राप्त हुई है. वह एक बीपीएससी ऑफिसर हैं.

  1. साइबर DSP रेणु कुमारी

जिले में लगभग बड़े पदों पर सुमार महिला पदाधिकारियों में से एक हैं, रेणु कुमारी. रेणु कुमारी साइबर DSP हैं. वह अभी जिला साइबर थाना को लीड कर रही हैं.

Jehanabad News: The command of this district of Bihar is in the hands of women officers, posted on many top posts from DM, DEO

https://hindibylines.wpcomstaging.com/jehanabad-news-when-he-reached-the-police-station-as-a-complainant-and-fooled-the-inspector-who-is-jehanabads-new-sp-vineet-kumar/
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News