जहानाबाद बिहार में अभी कुछ दिनों पहले ही नीतीश सरकार ने एक साथ कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. इसके बाद अब बिहार सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया है. बिहार में 18 IPS अफसर का तबादला किया गया है. पटना के नए SSP कार्तिकेय शर्मा बनाए गए हैं. इस बीच जहानाबाद SP अरविंद प्रताप सिंह का भी तबादला समस्तीपुर किया गया है. वहीं, जहानाबाद के नए SP विनीत कुमार बनाए गए हैं.
IPS विनीत कुमार जहानाबाद SP बनाए जाने से पहले विशेष शाखा पटना में कार्यरत थे. विशेष शाखा SP, पटना से तबादला कर जहानाबाद में पुलिस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई है. अब वह जहानाबाद जिला पुलिस को IPS विनीत कुमार लीड करेंगे.
कौन हैं IPS विनीत कुमार?
वैसे विनीत कुमार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2017 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं. उन्होंने सितंबर 2024 में पटना में विशेष शाखा (Special Branch) के पुलिस अधीक्षक (SP) का पद संभाला था, जब बिहार सरकार से 29 IPS अधिकारियों के तबादले के हिस्से के रूप में अधिसूचित किया गया था. इससे पहले IPS विनीत कुमार रोहतास जिले के SP के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला), सासाराम के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था.
कब चर्चा में आ गए थे IPS विनीत कुमार:
IPS विनीत कुमार उस वक्त चर्चा में आ गए, जब वह SP के पद पर रोहतास में कार्यरत थे. एसपी विनीत कुमार अपना वेश बदलकर रात में ही नगर थाना पहुंच गए थे. उनके हाथ में एक आवदेन भी था, जब उन्होंने नगर थाने में तैनात दारोगा से एक फरियादी बनकर मदद की मांग की. साथ ही FIR के लिए आवेदन भी दिया था. इस पर दारोगा ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं, फरियादी बनकर थाना पहुंचे SP विनीत कुमार ने थानाध्यक्ष को बुलाने और उनसे मिलने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उन्हें थाना से भगा दिया था.
सादे लिबास में थाना पहुंच गए थे SP विनीत कुमार:
इस पूरी घटनाक्रम के दौरान पुलिस IPS विनीत कुमार को पहचान नहीं पाए. विनीत कुमार सादे लिबास में थे और चेहरे पर मास्क लगाए हुए एक आम आदमी की तरह थाना पहुंचे थे. रातभर रोहतास की सड़कों पर घूमते रहे. एक थाना से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला था, जबकि एक थाना में उनकी फरियाद सुनी गई थी. बाद में उन्होंने कहा था कि रात में पुलिस की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में उन्हें सजग रहने की जरूरत होती है
Jehanabad News: When he reached the police station as a complainant and fooled the inspector, who is Jehanabad’s new SP Vineet Kumar?, Vinit Kumar, IPS Vinit Kumar, Jehanabad SP
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












