DW Samachar – Header
BREAKING

Buxar News: स्वतंत्रता सेनानियों की धरती बड़की नैनीजोर में पहुंचे ARISTO निदेशक उमेश शर्मा, विकास की नई रौशनी का दिया संदेश

Buxar News: स्वतंत्रता सेनानियों की धरती बड़की नैनीजोर में पहुंचे ARISTO निदेशक उमेश शर्मा, विकास की नई रौशनी का दिया संदेश
IMG_20250615_172328

बड़की नैनीजोर (ब्रह्मपुर), बक्सर | स्वतंत्रता सेनानियों की ऐतिहासिक धरती रविवार को एक बार फिर गौरव से भर उठी जब ARISTO फार्मास्यूटिकल्स के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू का गांव आगमन हुआ। उनके स्वागत में गांव के बच्चों ने पारंपरिक गीत गाकर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से हुआ सम्मान

समारोह में आयोजकों ने उमेश शर्मा को फूलों की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुलदस्ते और अंग वस्त्र भेंट कर कृतज्ञता प्रकट की। इस मौके पर सत्य प्रकाश तिवारी सहित कई सम्मानित ग्रामीणों ने मंच से आभार जताया।

Digital Women Trust

भाई ‘किंग महेंद्र’ की स्मृति में वृक्षारोपण

समारोह के अंत में उमेश शर्मा ने अपने दिवंगत बड़े भाई किंग महेंद्र की स्मृति में वृक्षारोपण कर एक भावनात्मक क्षण को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि समाज और पर्यावरण की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

गांव-गांव तक पहुंचे विकास की किरण

मीडिया से बातचीत में उमेश शर्मा ने कहा, “मेरी यह प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुंचे।”

उन्होंने बताया कि ARISTO फार्मा की नई शाखाओं के खुलने से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान देने की घोषणा

भोला बाबू ने घोषणा की कि गांव में रहने वाले लड़कों और लड़कियों की शिक्षा के लिए CSR फंड के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भरता की कुंजी है और इस दिशा में वे हरसंभव मदद करेंगे।

कार्यक्रम बना उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत

यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता सेनानियों की पावन भूमि को फिर से सम्मानित करने का अवसर बना, बल्कि इससे गांव के लोगों को विकास, शिक्षा और रोजगार की नई उम्मीदें भी मिलीं।

Buxar News: ARISTO director Umesh Sharma reached Barki Nainijor, the land of freedom fighters, gave the message of new light of development

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़