DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: बाइक से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद काको थाना क्षेत्र के धनगावां गांव निवासी शमशेर ख़ान पर गुरुवार की दोपहर जानलेवा हमला किया गया। शमशेर ख़ान बाइक से एसएस कॉलेज के पास से गुजर रहे थे, तभी चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शमशेर को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय शमशेर ख़ान इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित बच्चे के अस्पताल से अपने घर धनगावां लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घायल शमशेर ख़ान डॉ. एन.के. विमल के निजी अस्पताल में स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना से दहशत का माहौल है।

Jehanabad News: Deadly attack on a youth returning home on a bike, admitted to Sadar Hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News