DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Jehanabad News: चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
IMG_20250529_155145

जहानाबाद: पटना से जहानाबाद आ रही एक महिला चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। घायल महिला की पहचान सपना कुमारी, पिता कौशल शर्मा, निवासी गांव कुंडिला, पोस्ट रतनी बाजार, जहानाबाद के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन से गिरने के बाद सपना कुमारी पटरी के किनारे बुरी तरह जख्मी अवस्था में पड़ी थीं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उन्हें उठाकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Digital Women Trust

परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। सपना कुमारी पटना में रहकर पढ़ाई करती थीं और किसी कारणवश घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Jehanabad News: Woman seriously injured after falling from a moving train, admitted to Sadar Hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़