DW Samachar – Header
BREAKING

डोनाल्ड और एलन मस्क की दोस्ती में दरार, ट्रंप प्रशासन से अलग हुए टेस्ला के सीईओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के विधेयक की आलोचना की

डोनाल्ड और एलन मस्क की दोस्ती में दरार, ट्रंप प्रशासन से अलग हुए टेस्ला के सीईओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के विधेयक की आलोचना की
Tesla CEO Elon Musk announces his departure from

पिछले एक साल से दुनिया के सबसे रईस शख्स, टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती में दरार शुरू हो गई है। साल 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ एलन मस्क ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को भारी भरकम चंदा भी दिया था। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने एलन मस्क को अपनी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी। दोनों की दोस्ती अमेरिका में चर्चा में रही। इसी साल 20 जनवरी को राष्ट्रपति का पदभार संभालने में के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कई महत्वपूर्ण फैसलों में एलन मस्क की भी राय ली। लेकिन अब दोनों के बीच दूरी बढ़ गई है। ‌टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने का एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी इसके बाद ट्रंप और मस्क के बीच मतभेद की खबरें आईं थीं। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि मेरा विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्यर्थ व्यय को कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।डीओजीई मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा क्योंकि यह पूरे सरकार में जीवन का एक तरीका बन जाएगा। यह बिल टैक्स में कटौती और सख्त आव्रजन नीति को बढ़ावा देने की बात करता है। इस बिल को मंगलवार को संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पारित किया और सीनेट में इस पर बहस चल रही है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग गठित किया, जिसकी जिम्मेदारी मस्क को सौंपी है। यह विभाग सरकारी खर्चों में कटौती के लिए काम कर रहा है।

एलन मस्क राजनीति से बनाएंगे दूरी, राष्ट्रपति ट्रंप का भी छोड़ सकते हैं साथ:

मस्क ने अमेरिकी टीवी चैनल सीबीएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि राजनीति में जितना करना था कर लिया। अब चंदा नहीं दूंगा। फेडरल ब्यूरोक्रेसी मेरी सोच से ज्यादा खराब है। यह संकेत है कि मस्क राजनीति से दूरी बनाएंगे। बता दें कि मस्क ने डोनाल्ड के राष्ट्रपति बनने का पहली बार समर्थन 13 जुलाई 2024 को सार्वजनिक रूप से किया। इसी दिन ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने ट्रंप के अभियान के लिए अमेरिका पीएसी (पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के माध्यम से लाखों डॉलर का दान देना शुरू किया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने ट्रंप की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वे इस पद के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने 2020 में जो बाइडेन का समर्थन किया था और 2022 में ट्रंप के साथ उनकी कुछ तीखी बहस भी हुई थी। पिछले साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान दोनों के बीच अच्छे संबंध बने और मस्क ने ट्रंप प्रशासन में एक वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम किया है। मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए 25 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था। अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद मस्क को 2025 में नवगठित सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था, जिसका उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती और दक्षता को बढ़ाना था। मस्क ने सरकारी खर्च में भारी कटौती का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और कई बार प्रशासन के अन्य सदस्यों से मतभेद भी हुए।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़