DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Weather Update: बिहार में अगले दो दिनों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट,ओलावृष्टि की भी संभावना; हो जाएं सतर्क

Weather Alert Bihar to Witness Thunderstorms, Rain & Hailstorm – Yellow Alert Issued

अलर्ट: बिहार में अगले दो दिनों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना!

🔹 बिहार में अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण – तेज आंधी और बारिश की चेतावनी! 🌪🌧

🔹 26 जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना! ⛈❄

🔹 पटना समेत कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं! 🌬⚡

🔹 पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव, किसानों को सतर्क रहने की सलाह! 🌾🚜

मौसम विभाग ने देश में बदलते मौसम के बीच बिहार के कई जिलों में 21 और 22 मार्च को गरज और तड़क के साथ ही आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 21 मार्च को 26 जिलों में और 22 मार्च को पूरे बिहार में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए मंगलवार को चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राज्य में 21 को रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई व बांका और 22 मार्च को भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल व जहानाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 21 और 22 मार्च को पूर्वोत्तर, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में गरज व तड़क के साथ तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजधानी में चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग ने पटना सहित प्रदेश में आज बुधवार को तेज रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। बीच-बीच में इसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि की संभावना

दअरसल में मौसम में ऐसे बदलाव का कारण पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर की हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किलोमीटर ऊपर बन रहा है। इसके प्रभाव से बिहार में ओलावृष्टि, मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। इसी कारण विशेष कर किसानों को खरीफ एवं रबी फसल के सुरक्षित स्थानों पर भंडारण की सलाह दी गई है।

बिहार मौसम अपडेट
बिहार बारिश अलर्ट
बिहार आंधी-तूफान पूर्वानुमान
ओलावृष्टि बिहार
बिहार मौसम विभाग चेतावनी
बिहार येलो अलर्ट
बिहार में बारिश कब होगी
बिहार में तेज हवा का अनुमान
बिहार में मौसम का पूर्वानुमान
बिहार के जिलों में मौसम अलर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News