विधान पार्षद की इस मांग से किसानों में खुशी, लोगों को मिलेगी राहत
जहानाबाद विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने विधान परिषद में किसानों के हित में बड़ी मांग की है। उन्होंने सदन में कहा कि ढाई एकड़ तक की जोत रखने वाले किसानों को सरकार मुक्त बिजली दे। उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से यह बताया जाता है कि किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से सस्ती बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सस्ती बिजली के बावजूद भी किसान विभाग के अधिकारियों से लगातार पड़ताड़ित होते रहते हैं। ऐसे में इन छोटे किसानों को बिजली मुफ्त कर देना चाहिए। जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। विधान पार्षद की इस मांग से इलाके के किसानों में हर्ष व्याप्त है। लोगों में इसे लेकर एक उम्मीद की किरण जगी है। बताते चलें कि लगातार बिजली चोरी के आरोप में किसान पकड़े जाते हैं। भारी भरकम जूर्माने के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई उनके साथ की जाती है। ऐसे में विधान पार्षद ने यह मांग उठाकर किसानों को काफी राहत देने की कोशिश की है। फिलहाल जिले में वर्षा आधारित खेती के अलावा बिजली मोटर पंप सेट से सिंचाई किसान करते हैं। इस स्थिति में सदन में इस मांग पर यदि सरकार अमल करती है तो किसानों को काफी राहत मिलेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












