DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद जिले में नाई जागरूकता रथ का किया गया रवाना ।

जहानाबाद जिले में नाई जागरूकता रथ का किया गया रवाना
IMG-20250206-WA0001
Barber awareness chariot flagged off in Jehanabad district

जहानाबाद के सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से नाई जागरूकता रथ का जिले के सभी प्रखंडो के समस्त पंचायत में नाई समाज को जागरूक करने के लिए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती समारोह सम्मेलन एवं सांगठनिक चुनाव, समाज के मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आगामी 8 फरवरी 2025 समय 10:30 बजे पूर्वाह्न स्थान जननायक कर्पूरी ठाकुर नाई आश्रम ठाकुरबाड़ी स्थित जहानाबाद में एक विशाल समारोह का आयोजन होना है इस समारोह का मुख्य उद्देश्य है कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों से समाज को नई पीढ़ी के युवा एवं छात्रों को अवगत कराना है।
आज ठाकुरबारी से जहानाबाद सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन एवं राजद जिला अध्यक्ष श्री महेश ठाकुर के जी के द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक जागरूकता रथ रवाना किया गया , जहां राजद के जिला अध्यक्ष श्री महेश ठाकुर कहते है की जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद के विधायक श्री कुमार कृष्ण मोहन मखदुमपुर के विधायक श्री सतीश कुमार दास घोड़ी के विधायक श्री राम वली सिंह यादव विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव सहित राष्ट्रीय स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय नाई समाज के दर्जनों नेता शिरकत करेंगे। रथ रवानगी के समय जिला सचिव दिनेश प्रसाद ठाकुर नगर कोषाध्यक्ष पिंटू ठाकुर सुनील ठाकुर गोल्डन ठाकुर शिव ठाकुर रंजीत ठाकुर साहित्य दर्जनों नाई उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़