
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। राजधानी के 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होंगे। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में जोर शोर से लगी है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी पिछले 15 सालों से दिल्ली की कुर्सी पर बनी है वहीं बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस भी यहां 15 साल सत्ता में नहीं है और पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।
वोटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा:
राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी मैदान में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान पुलिस टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी।
पीएम मोदी और अमित शाह ने की अपने कीमती वोट डालने की अपील:
दिल्लीवासियों के लिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।’ वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है।
कई नेताओं ने अब तक डाले वोट:







दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी,और पूर्व डिप्टी सीएम करने सिसोदिया, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर,विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता,चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी,सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी,डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह , कालकाजी कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा जैसे कई नेताओं ने अब तक वोट कर लिए हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















