DW Samachar – Header
BREAKING

Train Accident: फतेहपुर में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मालगाड़ियों में कोयला लदा हुआ है। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। घटना मंगलवार सुबह … Read more

Train Accident Two freight trains collide in Fatehpur, loco pilots of both trains seriously injured
Train Accident Two freight trains collide in Fatehpur, loco pilots of both trains seriously injured
Train Accident: Two freight trains collided in Fatehpur, both loco pilots seriously injured

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मालगाड़ियों में कोयला लदा हुआ है। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे डीएफसी यानी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुई। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं।

रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पास हुआ। ट्रैक पर रेड सिग्नल था। ऐसे में एक मालगाड़ी खड़ी थी। तभी अचानक पीछे से मालगाड़ी तेज रफ्तार में आई और उसने टक्कर मार दी। हादसे के चलते फ्रेट कॉरिडोर पर रेल यातायात प्रभावित है। कई मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। कुछ के रूट बदले गए।

Digital Women Trust

रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इससे रेलवे को भारी नुकसान होने की आशंका है। रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रेलवे की ओर से जारी की जा रही आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही ट्रैक को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा और रेल सेवा सामान्य कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़