DW Samachar – Header
BREAKING

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ हादसे में मरने वालों की संख्या 30 हुई, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने का किया एलान

महाकुंभ (Mahakumbh) में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई है। 90 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये हादसा हमारे लिए … Read more

UP CM gets emotional over Maha Kumbh stampede death
UP CM gets emotional over Maha Kumbh stampede death
UP CM gets emotional over Maha Kumbh stampede death

महाकुंभ (Mahakumbh) में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई है। 90 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये हादसा हमारे लिए सबक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए कल शाम 7 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र हुए थे।अखाड़ा मार्ग पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, हादसे में 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में 36 लोगों का इलाज चल रहा है, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि भीड़ ने अखाड़ा मार्ग की बैरिकेडिंग तोड़ दी थी।

महाकुंभ हादसे को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच में लगाया गया है। मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व के पूरा होने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा जारी किया गया। वहीं, हादसे की जानकारी के लिए सरकार के मृख्य सचिव और डीजीपी गुरुवार को प्रयागराज जाएंगे। वहां वे हादसे की पूरी जानकारी लेंगे और सीएम योगी को रिपोर्ट देंगे।

Digital Women Trust

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ हादसे के बाद गुरुवार के दिल्ली दौरे को स्थगित कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सीएम योगी को दिल्ली जाना था। हालांकि, अभी प्रयागराज में स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभी भी प्रयागराज में मौजूद हैं। वहीं, प्रयागराज पहुंचने की होड़ भी मची है। ऐसे में व्यवस्था पर सीएम योगी की पैनी नजर है। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली दौरे को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़