DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान, 8 किसानों की फसल जलकर राख

जहानाबाद: खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान, 8 किसानों की फसल जलकर राख
Videoshot_20250128_201817
Jehanabad: Loss worth lakhs due to fire in barn, crops of 8 farmers burnt to ashes.

जहानाबाद: जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के मोलाचक गांव में मंगलवार दोपहर अचानक खलिहान में भीषण आग लग गई, जिससे 7 से 8 किसानों के धान और पुआल जलकर राख हो गए। इस आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

गांववालों ने बुझाने की कोशिश की, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन अचानक उठी लपटों को देखकर गांव के लोग तसला और बाल्टी से पानी लेकर आग बुझाने दौड़े। काफी प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

Digital Women Trust

किसानों को भारी नुकसान, प्रशासन करेगा सर्वे

इस हादसे में 8 किसानों के खलिहान जलकर राख हो गए। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। हालांकि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि क्षति का आकलन किया जाएगा और उचित सहायता दी जाएगी।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीणों और पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़