
जहानाबाद बिहार कौशल विकास मिशन योजना के तहत आर.पी.एल. (Recognition of Prior Learning) कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), जहानाबाद द्वारा कृषि विस्तार सेवा प्रदाता (Agriculture Extension Service Provider) विषय पर 60 घंटे का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र, किसान भवन, जहानाबाद में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, आत्मा – संभावना ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं नवाचार प्रसार गतिविधियों की जानकारी देना है। प्रशिक्षित अभ्यर्थी कृषि तंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र की व्यवस्था
प्रशिक्षण में शामिल 30 अभ्यर्थियों के बैच को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा कृषि की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के उपरांत मूल्यांकन परीक्षा (Assessment Test) में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक – कौशल्या कुमारी यादव, मेनका रंजन एवं अंचला शर्मा द्वारा सत्र संचालित किए जा रहे हैं। उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति आधार-बेस्ड आइरिस मशीन के माध्यम से दर्ज की जा रही है।
- प्रशिक्षण समय: प्रतिदिन (अवकाश को छोड़कर) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे प्रतिदिन)।
- स्थान: जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र, किसान भवन, जहानाबाद।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जानकारी
जो लोग इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं, वे आत्मा कार्यालय, जहानाबाद से संपर्क कर सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












