DW Samachar – Header
BREAKING

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionLevel: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 30;
Blood donation camp organized by Rashtriya Swayamsevak Sangh on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose.

जहानाबाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के दर्जनों स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर समाजसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। संघ के नगर कार्यवाह शिवमूर्ति जी ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान जीवनदान है। समाज में किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना या आपदा आने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सदैव आगे बढ़कर अपना योगदान देते हैं।”

इस कार्यक्रम में नगर सह व्यवस्था प्रमुख ने 28वीं बार रक्तदान कर अपने जीवन में इस पुण्य कार्य को निरंतर करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों की मदद करने का जो अवसर मिलता है, वह किसी भी अन्य सेवा से बढ़कर है।

Digital Women Trust

कार्यक्रम के संयोजक और नगर प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में बादल कुमार, निशांत कुमार, नगर सह कार्यवाह विवेकानंद कुमार, सुशील कुमार, बलिराम कुमार, आदित्य कुमार, विजय कुमार, हरीश कुमार, श्रीनिवास, आनंद कुमार सहित कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया और रक्तदान किया।

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़